घर से 40 लाख के जेवर चोरी
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 3 डीपीएन बीड़ में स्थित एक मकान से दिनदिहाड़े अज्ञात चोर सोना-चांदी के करीब 40 लाख रुपए के जेवर चोरी करके ले गये। घर में सास-बहू थी, जिन्हें चोरों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार राजदेव सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी भूमि में ढाणी बना कर रहते हैं। मेरे परिवार के सदस्य विजयनगर रिश्तेदारी में गये थे। पीछे घर में मेरी मां व दादी थे। दोपहर को खाना खाने के बाद मां व दादी आराम करने लगे।

No comments