मैनेजर पर किसानों के लाखों रुपये हड़पने का मुकदमा
हनुमानगढ़ के गोलूवाला क्षेत्र में केंद्रीय सहकारी बैंक से जुड़े एक कथित वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति खोथांवाली के तत्कालीन मैनेजर पर किसानों से कृषि ऋण की राशि और एफडी के नाम पर लाखों रुपये लेकर गबन करने का आरोप लगा है। पीडि़त किसानों के संयुक्त परिवाद पर गोलूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बंशीधर जाट, रणजीत सिंह, दूलीचंद खाती, जगजीत सिंह, जसविंद्र सिंह और मनोहरलाल सहित कई किसानों ने संयुक्त शिकायत दी है। उनका आरोप है कि उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समिति खोथांवाली के माध्यम से केंद्रीय सहकारी बैंक, गोलूवाला शाखा से कृषि ऋण लिया था।

No comments