मिनी मायापुरी के दो होटल सीज, ताला जड़ा
श्रीगंगानगर शहर में अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ नगर परिषद का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार सुबह नगर परिषद की टीम ने पदमपुर रोड स्थित केंद्रीय बस स्टैंड के सामने मिनी मायापुरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए होटल वेलकम और होटल किंग स्टार को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों में ठहरे लोगों को बाहर निकालकर कमरों की जांच की गई और बिजली आपूर्ति बंद करवाने के बाद होटल सील कर दिए गए।
नगर परिषद की टीम सुबह करीब 8 बजे पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने होटल परिसर खाली करवाने के बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर सीज करने संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया।
No comments