बाल सुधार गृह हत्याकांड पर बवाल
श्रीगंगानगर में कुंज विहार स्थित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में सुरक्षा गार्ड साहबराम जाट की हत्या के मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया और प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं। दोपहर तक प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता का दौर जारी रहा।
बुधवार को किशोर गृह में बंद तीन युवकों द्वारा कथित रूप से लकड़ी की फट्टी से हमला कर सुरक्षा गार्ड साहबराम जाट की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

No comments