Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप-ट्रक की टक्कर, 3 की मौत

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवक घायल हैं। हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सिरमौर पुलिया के पास आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया- पिकअप सवार सभी युवक मेरठ से पौधे लेकर आ रहे थे। इन्हें राजगढ़ के एक फार्म में ये पौधे लगाने थे। ओवरटेक करने की कोशिश पिकअप ट्रक से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। घायलों को गोविंदगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

No comments