Breaking News

पुलिस थाने के ऑफिस में घुसा सांप: कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया

करौली के बालघाट पुलिस थाने के कार्यालय में एक सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने के बाद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने तुरंत सर्पमित्र नीरज प्रजापत को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद कार्यालय में छिपे सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्पमित्र ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप धामन प्रजाति का है, जो गैर-जहरीला होता है।

No comments