कपूरथला के प्राइवेट बैंक में आग, लाखों का नुकसान:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लॉकर सुरक्षित
पंजाब के कपूरथला के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में शनिवार सुबह आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
फायर ब्रिगेड को शनिवार सुबह करीब 5:59 बजे बैंक से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

No comments