अजमेर में 6 अगस्त से 195 भूखंडों की ई-नीलामी
अजमेर विकास प्राधिकरण 6 अगस्त से शहर में आवासीय, व्यावसायिक, फार्म हाउस और रिसॉर्ट श्रेणी के 195 भूखंडों की ई-नीलामी कर रहा है। इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन और धरोहर राशि जमा कर 6 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन बोली में हिस्सा ले सकेंगे।
इस नीलामी में शहर की प्रमुख आवासीय योजनाओं के साथ-साथ व्यावसायिक, फार्म हाउस एवं रिसॉर्ट श्रेणी के भूखंड भी शामिल किए गए हैं। सफल बोलीदाताओं को भुगतान के लिए 180 दिन का समय दिया जाएगा। वहीं, आवंटन के 15 दिन के भीतर पूरा भुगतान करने पर प्रीमियम राशि में 2 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

No comments