कोटा में जल्द आएगी हाईटेक एसी ई-बस:20 रूटों पर चलाई जाएगी
कोटा शहर की नगरीय परिवहन व्यवस्था में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शहरवासियों को जल्द ही 100 नई हाई-टेक एसी ई-बसों की सौगात मिलने जा रही है।
हालांकि योजना के पहले चरण में 10 अगस्त तक 40 ई-बसों का पहला जत्था कोटा पहुंचने की पूरी संभावना है, जिन्हें इसी महीने से कोटा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के 20 प्रमुख रूटों पर उतारा जाएगा। इन बसों का संचालन कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

No comments