Breaking News

3 दिन रोशनी से जगमगाएगा बीकानेर शहर


राजस्थान सरकार ने इस वर्ष 15 अगस्त 2026 का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर संभाग मुख्यालय पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।  समारोह से पहले 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 14 से 16 अगस्त तक शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी। लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पहले भी हो चुका है। सबसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पहले कार्यकाल में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया था। 

No comments