डाबर के '100 प्रतिशत शुद्ध' दावे वाले प्रोडक्ट्स पर रोक
फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डाबर इंडिया पर भ्रामक और '100 प्रतिशत शुद्धÓ दावों के साथ अपने कई खाद्य प्रोडक्ट्स को बेचने पर रोक लगा दी है। इसमें डाबर का शहद और गाय का घी भी शामिल है।
एफएसएसएआई ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया है और कंपनी को तुरंत इन चिह्रित सामानों की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया है। एफएसएसएआई ने डाबर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
रेगुलेटर का कहना है कि '100 प्रतिशतÓ दावों का यह उपयोग विज्ञापन और दावे विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और आम उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।

No comments