Breaking News

सीबीएसई छात्रों के लिए 2026-27 से लागू होगी नई थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नई थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी लागू कर दी है। इसके तहत कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन भाषाएं पढऩा अनिवार्य होगजिन्हें आर-1, आर-2 और आर-3 नाम दिया गया है। 1 जुलाई से कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए 3 भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य कर दिया गया है।
इस व्यवस्था के तहत कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढऩा अनिवार्य होगा जिनमें हिंदी, क्षेत्रीय या शास्त्रीय भाषाएं शामिल हो सकती हैं। यह नीति 2026-27 शैक्षणिक सत्र से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी और भाषा शिक्षा एन.सी.ई.आर.टी. के नए पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। 

No comments