कोटपूतली में गाडिय़ां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम
राजस्थान में एक्टिव मानसून के कारण अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में आज भी रुक-रुककर बरसात हो रही है। अजमेर के किशनगढ़ में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे के एक हिस्से में पानी भर गया।
जलजमाव से नाराज दूरडंद के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में 24 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा है। कोटपूतली शहर में जगह-जगह गाडिय़ां फंस गई हैं। पेड़ टूटने से रास्ते बंद हो गए हैं।

No comments