Breaking News

संभागीय आयुक्त अचानक हॉस्पिटल का दौरा करने पहुंचे


संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल आज सुबह कोटा शहर के एमबीएस हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके निरीक्षण की सूचना पर हॉस्पिटल प्रशासन और स्टाफ में हड़कंप मच गया।
संभागीय आयुक्त ने विशेष रूप से हॉस्पिटल के दंत रोग विभाग का जायजा लिया। यहां सामने आया कि डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों को ओरल पैनोरमिक एक्स-रे कराने के लिए बार-बार ग्राउंड फ्लोर पर जाना पड़ता है, जिससे बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को परेशानी होती है। इस पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने एक्स-रे मशीन को डेंटल विंग के पास ही लगाने को कहा।

No comments