Breaking News

व्हाटसअप का बड़ा एक्शन: भारत में कई अकाउंट्स 24 घंटे के लिए रिव्यू में ब्लॉक


व्हाटसअप ने भारत सहित कई देशों के यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे तक के लिए रिव्यू में डाल दिया। इस दौरान प्रभावित यूजर्स कुछ समय के लिए ्रश्चश्च की सभी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सके। बिना किसी पूर्व सूचना के अकाउंट्स का एक्सेस बंद होने से कई यूजर्स परेशान हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर की। इस मामले पर व्हाटसअप के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार कदम उठाती है और उन अकाउंट्स पर कार्रवाई करती है जो उसकी नीतियों का उल्लंघन करते हैं या ऐसा करने की आशंका होती है।

No comments