बादल अरावली की वादियों में उतरे, तापमान में गिरावट
अलवर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।
बुद्ध विहार इलाके में अरावली की पहाडिय़ों पर बादल नीचे उतर आए, जिससे पहाडिय़ों का मनमोहक नजारा देखने को मिला। शहर के अलावा तूलेड़ा, रायबका, ककराली और आसपास के गांवों में भी लगातार करीब एक घंटे से बारिश हुई।अब शहर व जिले के कुछ हिस्सों में लगातार रिमझिम जारी हैं।

No comments