डिप्टी सीएम ने पहली बार किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह अजमेर की पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया। यहां डिप्टी सीएम दिया कुमारी की ओर से पहली बार तिरंगा फहराया गया। इस दौरान परेड की सलामी ली । एडीएम प्रशासन की ओर से राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया।
स्वाधीनता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर विविध क्षेत्रों की 50 से ज्यादा प्रतिभाओं तथा संस्थाओं को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया।

No comments