Breaking News

एम्स में भर्ती जेपी नड्डा की हालत में सुधार, हेल्थ को लेकर डॉक्टरों ने दिया ताजा अपडेट



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। एम्स के अनुसार, उनकी हालत अभी भी स्थिर है और वह अब थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं।
जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांच की गई थीं। बताया गया कि उन्हें एम्स के कॉर्डियोलाजी विभाग में भर्ती रखा गया है। कॉर्डियोलाजी विभाग के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

No comments