राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत के बाद अब सरकार सख्त हो गई है. मातृ मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल और इलाज में लापरवाही रोकने के लिए कई एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.
अब स्वास्थ्य निदेशालय में तैनात डॉक्टरों को अलग-अलग ब्लॉक की जिम्मेदारी दी जाएगी. ये डॉक्टर अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जांच, इलाज और जरूरत पडऩे पर उन्हें समय पर बड़े अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर नजर रखेंगे.
खास तौर पर ऐसी गर्भवती महिलाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी डिलीवरी अगले 15 दिनों में होनी है और जिनकी स्थिति में ज्यादा खतरा है. सरकार ने प्रदेश की सभी 104 जननी एम्बुलेंस में प्रसव किट रखना अनिवार्य कर दिया है.

No comments