युवतियों की साडिय़ों के फोटो-वीडियो भेजकर देते थे झांसा, 6 बदमाश पकड़े
डीग में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन एंटीवायरसÓ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित होकर साइबर ठगी करते थे। वे सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से अनजान लोगों से संपर्क करते और युवतियों की साडिय़ों के फोटो-वीडियो भेजकर बातचीत शुरू करते थे।

No comments