राजस्थान में 33 लाख उपभोक्ताओं पर संकट
राजस्थान में तीनों कंपनियों के 1.85 करोड़ गैस उपभोक्ताओं को कल 16 अगस्त तक गैस कनेक्शन की केवाईसी करानी है। राजस्थान में तीनों कंपनियों के 34.34 लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी अभी पेंडिंग है। रोजाना करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की केवाईसी हो रही है। ऐसे में 17 अगस्त से केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 33 लाख उपभोक्ताओं को सिलेंडर घरेलू के बजाय व्यावसायिक दरों पर खरीदना होगा।

No comments