उदयपुर के सांसद को परिवहन विभाग का अधिकारी समझकर भेजा नोटिस
राजस्थान की जोधपुर जिला निर्वाचन शाखा की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 2 साल पहले सरकारी सेवा से वीआरएस ले चुके और वर्तमान में उदयपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद मन्ना लाल रावत को नगर निकाय चुनावों से जुड़ी ड्यूटी में लापरवाही का कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।
हालांकि, सांसद द्वारा इस प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए जाने के बाद अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ और आनन-फानन में नोटिस वापस ले लिया गया।

No comments