Breaking News

1400 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एक साथ किया योगाभ्यास


जोधपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस उम्मेद स्टेडियम में आयोजित किया गया। 80वें स्वाधीनता दिवस पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्टूडेंट और खिलाडिय़ों समेत 77 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें समाजसेवी, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
वहीं, समारोह के दौरान 1415 स्टूडेंट ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। वहीं 265 विद्यार्थी डंबल्स तथा 207 छात्र-छात्राओं ने लेजियम का प्रदर्शन किया। समारोह में सिविल डिफेंस द्वारा डेमो प्रदर्शन किया गया।

No comments