बारां में करंट लगने से 3 सगी बहनों की मौत
राजस्थान के बारां जिले के फतेहपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक आदिवासी परिवार की तीन मासूम बच्चियों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. यह तीनों बच्चियां आपस में सगी बहनें थीं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त आदिवासी परिवार फतेहपुर गांव स्थित एक खेत में रखवाली का काम करता था. रोज की तरह पूरा परिवार खेत पर ही मौजूद था. इसी दौरान खेत में फैले या लटके हुए बिजली के तार की चपेट में आने से तीनों बच्चियां करंट का शिकार हो गईं.

No comments