पंजाब रोडवेज में 1279 नई बसें, अग्निवीरों को एक करोड़
पंजाब रोडवेज के बेड़े में जल्द 1,279 नई बसें शामिल होंगी, जिससे बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी। वहीं लोगों को घर बैठे आधार से लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी गई है। जालंधर और लुधियाना से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम वोल्वो बसें शुरू की गई हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ये घोषणाएं करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को अब एक करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया मिलेगा, जिसमें अग्निवीर और पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं।

No comments