Breaking News

राजस्थान सरकार ने 69 आईएफएस अधिकारियों की तबादला-पदस्थापन सूची की जारी


राजस्थान सरकार ने देर रात भारतीय वन सेवा के 69 अधिकारियों की तबादला-पदस्थापन सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। वहीं विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी का पदनाम भी बदला गया है। अब उनका पदनाम प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स होगा।
वहीं अनुराग भारद्वाज को प्रधान मुख्य वन संरक्षक आइटी के पद पर लगाया गया है। शैलजा देवल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव और सिया सदस्य सचिव लगाया गया है।

No comments