नोनेरा एबरा बांध के 19 गेट खोले:4.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
कोटा के इटावा के पास स्थित नोनेरा एबरा बांध के 19 गेट खोल दिए गए है। बांध से 4 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर 214.50 मीटर पर मेंटेन किया जा रहा है।
जल संसाधन विभाग के जेन मनोज चौधरी ने बताया-बांध का पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा जा रहा है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से परवन नदी, काली सिंघ छापी डेम में पानी की आवक हो रही है। प्रशासन लोगों को नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील कर रहा है।

No comments