शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग:पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग को गोद में उठाकर किया रेस्क्य
जयपुर के वैशाली नगर स्थित एक फ्लैट में देर रात आग लग गई। धुंए के गुबार से दम घुटने से एक परिवार आग में फंस गया। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं वैशाली नगर थाना पुलिस ने आग में फंसे परिवार के 7 सदस्यों को बाहर निकालकर जान बचाई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इससे फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात 1.30 बजे की है। शॉर्ट सर्किट के चलते सिरसी रोड राजेन्द्र नगर पर मुस्कार रेजिडेंसी के थर्ड फ्लोर स्थित फ्लैट में आग लग गई थी। रेजिडेंसी में स्थित फ्लैट को नीरज पाठक ने गेस्ट हाउस बना रखा है।

No comments