Breaking News

जैसलमेर में 17 बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग


जैसलमेर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां 17 बच्चों को लेकर जा रही एक चलती स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बस के इंजन वाले हिस्से से धुआं उठता देखकर ड्राइवर ने तत्काल बस रोक दी और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बस पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गई। हालांकि राहत की बात रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।
हादसा सदर थाना इलाके में धऊवा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।

No comments