राजस्थान-हिमाचल सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गई हैं। देशभर में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों और पश्चिमी व पूर्वी भारत तक बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का विशेष प्रकोप देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

No comments