Breaking News

मंगल मिलन: पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ लहराया तिरंगा


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरमÓ नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य नेता तिरंगा लहराते नजर आए। Óमंगल मिलनÓ बैठक वास्तव में एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक का बदला हुआ नाम है। 
पिछले सप्ताह 'मंगल मिलनÓ बैठक के बाद भाजपा सांसदों ने पत्रकारों से बातचीत की थी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, रोजगार, खेल, आर्थिक विकास और संसद की कार्यवाही को लेकर अपनी बात रखी थी। साथ ही, विपक्ष पर संसद की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप भी लगाया था। 

No comments