राजस्थान के मां-बेटे और बहू की एमपी में मौत, महाकाल दर्शन को जा रहे थे
राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला एक परिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जा रहा था। आज मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे मध्यप्रदेश के सारंगपुर के पास हादसा हो गया। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर शिमला होटल और मऊ के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर में पीछे से जा घुसी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
कार में एक ही परिवार के लोग और ड्राइवर मिलाकर कुल सात लोग सवार थे। हादसे के वक्त कार चला रहा ड्राइवर आगे चल रही दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था।

No comments