राजसमंद में 25 टन पंचमेल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:टीम को देखकर ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार
राजसमंद में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से गीली लकड़ी का परिवहन कर रहे ट्रक को जब्त किया। करेडा-सियाणा रोड पर कार्रवाई के दौरान ट्रक में करीब 25 टन पंचमेल प्रजाति की गीली लकड़ी मिली। टीम को देखकर चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
रेंजर लादूलाल शर्मा के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करेडा-सियाणा रोड से अवैध रूप से लकड़ी से भरा ट्रक गुजर रहा है। सूचना मिलने के बाद गश्ती दल रेंजर सत्यानंद गरासिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

No comments