Breaking News

आढ़ती पर 30 तोला सोना खुर्द-बुर्द करने का आरोप, मुकदमा दर्ज


सादुलशहर कस्बे के आढ़ती पर 30 तोला सोना खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़त किसान ने अपना सोना गिरवी रख कर ब्याज पर रुपए लिये थे। किसान ने रुपयों का इंतजाम करके आढ़ती को अपने रुपए लेकर सोना वापिस देने के लिए कहा, तो वह पहले तो टालमटोल करता रहा, फिर मुकर गया। 
पुलिस के अनुसार गांव प्रतापपुर निवासी नायब सिंह पुत्र जगसीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि आढ़ती मखन ङ्क्षसह पुत्र देवेन्द्र ङ्क्षसह निवासी सादुलशहर सोना व सम्पत्ति गिरवी रख कर ब्याज पर रुपए देता है।
मैंने वर्ष 2013 में मखन सिंह के पास अपना दस तोला सोना गिरवी रख कर दो लाख रुपए ब्याज पर लिये थे। इसका ब्याज देता रहा। वर्ष 2014 में 6 तोला सोना गिरवी रख कर दो लाख 50 हजार रुपए ब्याज पर लिये। 50 हजार रुपए ब्याज के कटवा दिये थे। 

No comments