Breaking News

सार्वजनिक पुस्तकालय में चोरी, तोड़फोड़


श्रीगंगानगर में भगत सिंह चौक के निकट स्थित राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शौचालय के वासबेसन तक तोड़ डाले। कोतवाली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुस्तकालयाध्यक्ष डा. रामनारायण शर्मा ने रिपोर्ट दी क बीते रविवार को अज्ञात तीन-चार युवक दीवार फांद कर पुस्तकालय में घुस गये। यह युवक पार्क से पानी की मोटर, 45 फुट तार, महिला व पुरूष शौचालयों से पीतल की पानी की टूटियां चोरी करके ले गये। वासबेसन व जेन्ट्स यूरिनल्सस को तोड़ गये। मुकदमे की जांच एएसआई सतीश कुमार को सौंपी गई है। 

No comments