किसानों को जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं
श्रीगंगानगर जिले में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे की दिशा में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने साधुवाली स्थित निर्माणाधीन गाजर मंडी और किन्नू वैक्सीन प्लांट का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कृषि विपणन बोर्ड के अधिशासी अभियंता विनोद स्वामी ने जिला कलक्टर को दोनों परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। डॉ. यादव ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के किसानों को आधुनिक विपणन और बागवानी संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

No comments