Breaking News

युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए हड़पे


श्रीगंगानगर में युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 4 सी बड़ी ओड़की निवासी नवजोत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने रिपोर्ट दी कि पी ब्लॉक स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज के मालिक विक्रम सिंह ने मुझे ऑस्ट्रेलिया भेजने का झासा देकर 12 लाख 12 हजार रुपए हड़प कर लिये। आरोपी ने मुझे विदेश भी नहीं भेजा और रुपए भी वापिस लौटाने से इंकार कर दिया।

No comments