Breaking News

इस बार भी पार्षद चुनेंगे मेयर और चेयरमैन


राज्य में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों से पहले चुनाव प्रणाली को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा  ने कहा कि अब तक जो चुनाव प्रकिया चलती रही है, इस बार भी वही रहेगी। उन्होंने सांध्य बॉर्डर टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि  चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता नहीं, बल्कि निर्वाचित पार्षद करेंगे। चुनाव कब होंगे? के सवाल पर खर्रा ने कहा कि यह राज्य निर्वाचन आयोग का काम है, वहीं तय करेगा। 
हालांकि इस संबंध में राज्य सरकार की औपचारिक अधिसूचना और कानूनी प्रक्रिया पूरी होना अभी बाकी है, लेकिन मंत्री के अनुसार सरकार की प्रस्तावित चुनावी व्यवस्था का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।  ऐसे में सभी की नजर अब सरकार के आधिकारिक निर्णय और चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी हुई है।

No comments