Breaking News

मंदिर से चांदी के छत्र व गुल्लक चोरी


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस थाना से चंद कदमों की दूरी पर सम्पत बस्ती में स्थित मंदिर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर नगदी का गुल्लक व मूर्ति पर पहनाये गये चांदी के छत्र चोरी करके ले गये। पुलिस ने घटना के सात दिन बाद अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
मंदिर के सेवादार दीनदयाल मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह-शाम मंदिर में पूजा करता है। गत एक अगस्त को दोपहर में घर चला गया। शाम को पांच बजे पूजा करने आया तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। इस पर मैंने पड़ौसी पे्रम कुमार को बुलाया। हम दोनों मंदिर के अंदर गये तो अंदर का भी ताला टूटा हुआ था।

No comments