Breaking News

स्कूल वाहनों की जांच में ओवरलोडिंग, 18 वाहनों के चालान; 8 जब्त


डूंगरपुर में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष जांच अभियान में स्कूल वाहनों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी सामने आई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह कलेक्ट्री और कोर्ट के सामने समेत शहर की सड़कों पर स्कूल बस, जीप, ऑटो और अन्य वाहनों की जांच की। 
जिला परिवहन अधिकारी मनीष माथुर ने बताया कि अभियान में 18 स्कूल और निजी वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 8 ऑटो और जीप जब्त किए गए। इन वाहनों में बिना परमिट और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। 

No comments