Breaking News

पांच टीचर के भरोसे 600 बच्चे, 11 पोस्ट खाली:छात्रों ने स्कूल गेट पर लगाया ताला


जालोर में बागोड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवापूरा ध्वेछा में चार साल से 11 शिक्षक पद खाली हैं। स्कूल में 600 बच्चों की पढ़ाई सिर्फ 5 शिक्षकों के भरोसे चल रही है। ऊपर से गणित शिक्षक मोतीराम को चुनाव शाखा में डेपुटेशन पर लगा दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने बुधवार सुबह स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया और करीब 4 घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गणित शिक्षक का डेपुटेशन रद्द करने और गुरुवार तक 2 नए शिक्षक लगाने का भरोसा दिया, इसके बाद छात्रों ने ताला खोल दिया।

No comments