सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर मंत्री धरने पर बैठे
अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मुद्दे को लेकर आज बुधवार को हंगामा हुआ। सफाई कर्मचारियों के साथ वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी धरने पर बैठ गए। मंत्री ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र जारी कर आज ही नियुक्ति नहीं दी जाती, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। मंत्री संजय शर्मा ने आयुक्त सोहन सिंह नरूका से कहा- सीनियर आईएएस रवि जैन की तुम नहीं मान रहे, प्रतीक जूहीकर की तुम नहीं मान रहे।

No comments