जयपुर में कॉलोनी की जनता परेशान: 400 परिवारों ने दी निकाय चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर स्थित नेमी सागर कॉलोनी में रहने वाले लोग इन दिनों पार्किंग, व्यावसायिक गतिविधियों, तेज म्यूजिक, गंदगी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के आसपास व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। इनके कारण कॉलोनी की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने अब चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। तो वे आगामी निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

No comments