फ्रिज का कंप्रेसर फटा, घर में आग लगी:ट्रैक्टर, 2.20 लाख नकद, गहने और घरेलू सामान जला
दौसा के लालसोट के देवली गांव स्थित चंदवाड़ा की ढाणी में देर शाम फ्रीज का कंप्रेसर फटने से छप्परपोश में आग लग गई। आग से एक ट्रैक्टर, 2.20 लाख रुपए और 3.50 लाख रुपए के आभूषण समेत घरेलू सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार- देर रात कमलेश मीणा पुत्र प्रभुलाल मीणा के छप्परपोश घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर अचानक धमाके के साथ फट गया। कंप्रेसर से निकली चिंगारियों ने घर में रखी ज्वलनशील वस्तुओं को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई।

No comments