बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें, 25 रूट तय:देशनोक से गंगाशहर तक जुड़ेंगे इलाके
बीकानेर शहर में जल्द ही पीएम ई-बस सेवा शुरू हो सकती है। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए 25 रूट प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक बसों का अधिकृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ई-बस सेवा शुरू होने के बाद महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी से देशनोक और घड़सीसर से गंगाशहर तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि अब तक चार बसें बीकानेर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य बसें अभी आनी हैं। बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त से बस सेवा शुरू करने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

No comments