Breaking News

कागजों में इलाज और उठा लिया 60 लाख का क्लेम; राजस्थान के सरकारी अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा




मरीज भर्ती हो गए, उनका इलाज भी हुआ और डिस्चार्ज भी, लेकिन यह सब झालावाड़ जिले के सबसे बड़े सरकारी एसआरजी अस्पताल में केवल कागजों में हुआ। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से करीब 60 लाख रुपए का क्लेम उठा लिया गया। बीमा कंपनी ने क्लेम के लिए आए 82 मामलों की अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड से जांच कराई गई तो तीन-चार मामलों को छोड़कर अधिकांश आईपीडी और डिस्चार्ज टिकट फर्जी पाए गए।
फर्जी टिकटों पर अस्पताल का पंजीयन नंबर, डॉक्टरों के नोट्स और सील तक लगी मिली। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

No comments