Breaking News

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब दो साल की सेवा पूरी किए बिना भी मिलेगा प्रमोशन


रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों की पदोन्नति  प्रक्रिया और आसान कर दी गई है। अब बिना दो साल की नौकरी पूरा हुए भी प्रमोशन मिल सकेगा।
निचले ग्रेड से उच्च ग्रेड में प्रमोशन के लिए आवश्यक न्यूनतम दो साल की सेवा की शर्त अब रिक्ति मूल्यांकन  की निर्धारित अवधि के भीतर पूरी होनी चाहिए। अब तक किसी कर्मचारी को उच्च पद पर प्रमोशन पाने के लिए निचले पद पर कम से कम दो साल की नियमित सेवा देना अनिवार्य है। हालांकि, व्यावहारिक रूप से यह भ्रम बना रहता था कि दो साल की यह अवधि किस तारीख तक पूरी होनी चाहिए।

No comments