दिल्ली एयरपोर्ट पर चौंकाने वाला मामला, यात्री के बैग से बरामद हुई खोपड़ी
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने बुधवार को विमान में चढऩे से पहले की सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैगेज के अंदर छिपाई गई एक खोपड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार यात्री को दिल्ली से हैदराबाद जाना था। सुरक्षा जांच के दौरान, सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्री के हैंड बैगेज में छिपी एक संदिग्ध वस्तु देखी। पूछताछ करने पर, यात्री ने दावा किया कि बरामद वस्तु एक बंदर की खोपड़ी थी। यात्री को वन्यजीव अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

No comments