चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-कल तक भर सकेंगे ऑप्शन फार्म
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के कार्यालय आवंटन के लिए ऑनलाइन ऑप्शन फॉर्म भरने का प्रोसेस जारी है। कल यानी 13 अगस्त की शाम 5 बजे तक लास्ट डेट है।
राजस्थान में संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर कार्यालयों के लिए कुल 5089 चयनित अभ्यर्थियों का आवंटन किया जाना है। एक बार मेरिट सबमिट हो जाने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं हो सकेगा। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया गया है कि विकल्प के पेज का प्रिंट निकाल लें एवं उसमें अपनी मेरिट निर्धारित करते हुए ऑनलाइन वरीयता भरें। ऑफलाइन मेरिट स्वीकार नहीं की जाएगी।

No comments