Breaking News

आधी रात को बाड़े में बंधी भैंस चोरी करने का प्रयास


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 1 एसकेएम बी में स्थित घर के बाड़े में बंधी भैंस को चोरी करने का प्रयास किया गया। रात करीब दो बजे मालिक जागा तो चोर मौके से भाग गया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त विनोद कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 12 अगस्त की रात दो बजे बाड़े में पशु संभालने गया तो वहां बिन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह मजबी निवासी 1 एसकेएमबी मेरी भैंस को खोलने का प्रयास कर रहा था। मैंने आवाज लगाई तो बिन्द्र सिंह मौके से फरार हो गया। आरोपी पूर्व में भी मेरे घर से खल व गेहूं चोरी करके ले गया था। 

No comments